Pages

Friday, June 13, 2014

चलता जा...

वो बारिश ही क्या, जो भिगोये ना,
वो धूप ही क्या, जो झुलसाए ना ।

वो रास्ता ही क्या, जो भटकाए ना,
वो मंज़िल ही क्या, बेसब्र जो बनाये ना।

वो सागर ही क्या, गोते जो खाये ना,
वो कश्ती ही क्या, जो डगमगाए ना ।

वो दिल ही क्या, जो बहकाये ना,
वो दिमाग ही क्या, जो भरमाये ना ।

तो पथिक, चलता जा...,
वो ज़िन्दगी ही क्या, जो थकाये ना ?

- भुवनेश अग्रवाल
(20140613, 10:43 AM)

1 comment: